
कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज़ अदा की गई और मुल्क की तरक्की तथा दुनिया में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई।विरोध और एतराज़ के बावजूद जयपुर में ईदगाह समेत कई जगहों पर आज भी सड़कों पर नमाज़ अदा की गई। ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज़ होने की वजह से जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे काफी देर तक प्रभावित रहा। हालांकि, कांग्रेस के कुछ नेताओं और सड़क पर नमाज़ अदा करने वाले लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था की मजबूरी थी, जबकि विरोध करने वाले इसे गलत बता रहे हैं।#Jaipur #Eidgah #TrafficJam #EidUlAdha #Rajasthan
