
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोनारी स्थित कागलनगर छठ घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के नेशनल डायरेक्टर एवं जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयराम दास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छठ व्रतियों के बीच आवश्यक पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को छठ पूजा के अनुष्ठान में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान व्रतियों को सहयोग प्रदान करना और सेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
छठ व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात: डॉ. जयराम दास
इस अवसर पर डॉ. जी. जयराम दास ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, त्याग, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा करना और उन्हें सहयोग प्रदान करना सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा करना संस्था और पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सहयोग, समर्पण और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम के जरिए श्रद्धालुओं के बीच सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: TP24 न्यूज़
जनता की आवाज, प्रशासन तक!
