जमशेदपुर: वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर 8 अगस्त को झामुमो का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता

जमशेदपुर, 6 अगस्त। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर 8 अगस्त (शनिवार) को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की है। जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के निर्देशानुसार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11:45 बजे झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित बी रोड के चमारिया गेस्ट हाउस परिसर में स्थापित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पहुंचेंगे, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात लगभग 1:00 बजे आयोजित आमसभा में भाग लेंगे।

पार्टी की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला एवं महानगर समिति के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों के कार्यकर्ता, महिला नेत्रियां, झारखंड आंदोलनकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी झामुमो कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

झामुमो ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) “डिमिस्टिफाइंग रिसर्च पेपर राइटिंग: फ्रॉम कॉन्सेप्ट टू मैन्युस्क्रिप्ट” का सफलतापूर्वक समापन…

पूरा समाचार पढ़ें

जनसमस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन पर 10 मांगों पर कार्रवाई का दावा, डॉ. जयराम दास ने प्रशासन का जताया आभार

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की जनसमस्याओं को लेकर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन एवं जनसेना पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जयराम दास द्वारा 31 जुलाई 2024 को उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

जनसमस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन पर 10 मांगों पर कार्रवाई का दावा, डॉ. जयराम दास ने प्रशासन का जताया आभार

खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़, प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. जयराम दास

जमशेदपुर: 15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गौरवपूर्ण दिन पर जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम दास ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सरायकेला में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर और हाईटेक पैनल

आजसू छात्र संघ की कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से उच्चस्तरीय वार्ता, सत्र में देरी और कॉलेजों की बदहाली पर उठे सवाल