काली पूजा से पहले श्मशान काली मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर सफाई अभियान, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया निरीक्षण

सरायकेला: आगामी काली पूजा को लेकर सरायकेला नगर पंचायत द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के निर्देश पर श्मशान काली मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष ने स्वयं मंदिर परिसर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सफाई अभियान में मंदिर से जुड़े प्रदीप साहू, सत्यम पटनायक एवं अन्य भक्तगण भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए नगर पंचायत की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छताग्राही पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख पूजा स्थलों, छठ घाटों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मौके पर टैक्स कलेक्टर प्रहलाद साहू, सुपरवाइजर बब्बन सिंह, समीर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

सरायकेला में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर और हाईटेक पैनल

सरायकेला: नगर क्षेत्र में बार-बार मोटर जलने और पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत कार्यालय…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड स्थापना दिवस पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, डीसी राजीव रंजन और एसडीएम अर्नव मिश्रा रहे मौजूद

गरीबों और वंचितों को राशन कार्ड दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग, डॉ. जी. जयराम दास ने DC और DSO से की अपील

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. जी. जयराम दास, चार संगठनों ने मिलकर लगाया सेवा शिविर; डीसी और एसएसपी को दिया धन्यवाद

छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण, कागलनगर छठ घाट पर डॉ. जी. जयराम दास के नेतृत्व में लगा सेवा शिविर

झारखंड स्थापना दिवस पर डॉ. जी. जयराम दास एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डॉ. जी. जयराम दास, प्रशासनिक व्यवस्था पर जताया संतोष