दिल्ली में पानी की कमी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता के बयान की क्यों हो रही चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने बयान की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली में पानी की कमी को लेकर उनके ताज़ा बयान को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.रेखा गुप्ता ने कहा है कि गर्मी के कारण पानी भाप बनकर उड़ जाता है जिसकी वजह से पानी की कमी हो गई है.

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ”पानी की कितनी दिक्कत हो रही है. आजकल के समय में जब इतनी भरी गर्मी पड़ रही है. पानी हमारा जो आता है, बीच में कुछ पानी इवैपोरेट (भाप बनकर उड़ जाना) हो जाता है, तो उसके कारण कमी हो जाती है.”

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रेखा गुप्ता के इस बयान को शेयर करते हुए लिखा, ”दिल्ली में पानी के संकट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के ये विचार हैं.”

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में पानी का संकट है और यह यहाँ की मुख्यमंत्री के विचार हैं. भगवान बचाए. बीजेपी में ऐसे शिरोमणियों की भरमार है.”

कांग्रेस की एक अन्य प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स पर लिखा, “जो पानी हमारा आता है, वो बीच में इवैपोरेट हो जाता है इसीलिए पानी की कमी हो रही है. दिल्ली में पानी की किल्लत पर ये हैं दिल्ली की मुख्य-मंत्री रेखा गुप्ता जी के विचार.”

सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने इस बयान पर तंज कसते हुए टिप्पणी की है.रेखा गुप्ता इससे पहले भी एक्यूआई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अपने बयानों की वजह से विपक्षी दलों के निशाने पर रही हैं.

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

[06/06, 3:49 pm] #Photos | Abhijeet Dipke, founder of the Cockroach Janta Party (CJP), with supporters during a protest at Jantar Mantar in New Delhi.

CJP protest in Delhi LIVE: ‘Nationwide next’: CJP’s plan as demand for minister’s resignation gets no govt response CJP protest at Jantar Mantar in Delhi LIVE: A massive protest was…

पूरा समाचार पढ़ें

दिल्ली: साकेत में पांच मंज़िला इमारत ढही,

दक्षिणी दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक इमारत गिर गई. अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 12 लोगों को बचाया गया है.रेस्क्यू किए…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड में पहली बार उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगा स्पेस फिजिक्स, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और ICSP के बीच हुआ समझौता

जमशेदपुर के साकची में खुला POGO Chai Caffe, चाय और कॉफी प्रेमियों को मिलेगा कई फ्लेवर का स्वाद

श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सी-डैक के साथ किया एमओयू, विद्यार्थियों के लिए टेक्नोलॉजी में विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग: 14 बच्चों की मौत, 4 घायल, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

भावुक हुए उद्धव ठाकरे, बोले- अगर मैं बोझ हूं तो पद छोड़ने को तैयार