
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के नेशनल डायरेक्टर एवं जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयराम दास ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष पहल की। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, उपायुक्त (डीसी) और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के प्रति आभार व्यक्त किया।
चार संगठनों ने मिलकर किया सेवा कार्य
जोहार जनसेवक पार्टी, जनसेना पार्टी, परिवर्तन राजनीति पार्टी और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की ओर से सोनारी स्थित कागलनगर छठ घाट पर विशेष सेवा शिविर लगाया गया। इस दौरान छठ व्रतियों के बीच आवश्यक पूजा सामग्री का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान हरसंभव सहयोग प्रदान किया गया।
चारों संगठनों के सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्य में भाग लिया और छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा।
डीसी और एसएसपी की व्यवस्था की सराहना
छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर डॉ. जी. जयराम दास ने सभी छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से उपायुक्त (डीसी) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन की बेहतर व्यवस्था, पुलिस की मुस्तैदी और आम नागरिकों के सहयोग से छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
अंत में उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
रिपोर्ट: TP24 न्यूज़
जनता की आवाज, प्रशासन तक!
