‘ऐसी हरकत र्दाश्त नहीं , लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामे को लेकर भड़का भारत

CJI सूर्यकांत के लंदन दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में ‘भारत में असहमति’ को लेकर पूछे गएसवाल पर विवाद खड़ा हो गया. कार्यक्रम में हुई टोकाटाकी पर भारत के उच्चायोग ने आपत्ति जताते हुए इसे अशोभनीय बताया है

लंदन की एक यूनिवर्सिटी में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. यहां एक लेक्चर के दौरान कुछ लोगों ने भारत में ‘असहमति की आवाज दबाने’ और उनके पुराने बयानों पर तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए. इस बात को लेकर वहां बहस छिड़ गई जिसके बाद कार्यक्रम में ाधा डालने की कोशिश की गई. लंदन में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने दर्शकों के इस बर्ताव को पूरी तरह अमर्यादित और अशिष्ट बताया. उच्चायोग ने सख्त लहजे में कहा के किसी भी सार्वजनिक मंच पर ऐसी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

दरअसल, CJI सूर्यकांत इन दिनों ब्रिटेन के छह दिवसीय दौर पर हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार को वह यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के बर्कबेक कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेशनल लॉ’ विषय पर भाषण दे रहे थे. उनका भाषण खत्म होने के बाद जब सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ, तब माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने भारत के लोकतांत्रिक माहौल और ‘असहमति को लेकर सवाल उठाने की कोशिश की . इसी दौरानCJI की हालिया कॉकरोच टिप्पणी का भी जिक्र किया गया. हालांकि कार्यक्रम के मॉडरेटर ने सवाल को मुख्य विषय से अलग बताते हुए बीच में रोक दिया. इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया.

भारतीय उच्चायोग ने क्या कहा?

घटना के बाद लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कड़ी आपत्ति जताई. उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि दर्शकों का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बिल्ुल स्वीकार्य नहीं है. सार्वजनिक मंचों पर बातचीत हमेशा सम्मानजनक दायरे में ही होनी ाहिए. बयान में कहा गया कि लोकतांत्रिक समाज में मतभेद स्वाभाविक हैं लेकिन उन्हें सभ्य और सम्मानजनक तरीके से सामने रखा जाना चाहिए. उच्चायोग ने इस तरह के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया.

भाषण में CJI ने क्या कहा?


इस विवाद से पहले दJI सूर्यकांत ने तकनीक और न्याय व्यवस्था के तालमेल पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी अपने आप में अच्छी या बुरी नहीं होती, बल्कि इसका परिणाम इस बात पर तय होता ह कि समाज इसका इस्तेमाल कैसे करता है. ानून का काम नई तकनीक का रास्ता रोकना नहीं है, बल्कि यह देखना है कि तकनीकी ताकत हमेशा संवैधानिक मूल्यों और मानवीय गरिमा के प्रति जवाबदेह बनी रहे . इस घटना के बाद भी दJI ब्रिटेन में अपने तय कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, जहां शुक्रवार को उन्होंने भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी से जुड़े एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित किया.

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

जमशेदपुर: 15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गौरवपूर्ण दिन पर जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम दास ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जयराम दास ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। वर्षों की गुलामी के बाद देश को आजादी दिलाने में वीर…

पूरा समाचार पढ़ें

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और सेगी यूनिवर्सिटी (मलेशिया) के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक शिक्षा और शोध के नए अवसर

जमशेदपुर: वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को सशक्त बनाने तथा छात्रों एवं शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने सेगी यूनिवर्सिटी के…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

जनसमस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन पर 10 मांगों पर कार्रवाई का दावा, डॉ. जयराम दास ने प्रशासन का जताया आभार

खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़, प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. जयराम दास

जमशेदपुर: 15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गौरवपूर्ण दिन पर जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम दास ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सरायकेला में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर और हाईटेक पैनल

आजसू छात्र संघ की कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से उच्चस्तरीय वार्ता, सत्र में देरी और कॉलेजों की बदहाली पर उठे सवाल