
जमशेदपुर: झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन, जोहार जनसेवक पार्टी, जनसेना पार्टी, परिवर्तन राजनीति पार्टी एवं झारखंड राष्ट्रीय सर्वधर्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
सभी संगठनों की ओर से जारी शुभकामना संदेश में झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। संदेश में भगवान से प्रार्थना की गई कि हमारा झारखंड निरंतर विकास और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे तथा राज्य के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
इस पावन अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू को शत-शत नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।
शुभकामना संदेश जारी करने वाले संगठन
1. इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन2. जोहार जनसेवक पार्टी3. जनसेना पार्टी4. परिवर्तन राजनीति पार्टी5. झारखंड राष्ट्रीय सर्वधर्म वेलफेयर एसोसिएशन
शुभकामना संदेश के प्रमुख प्रतिनिधि:डॉ. जी. जयराम दासअध्यक्ष
सभी संगठनों ने झारखंड की एकता, विकास, सामाजिक सद्भाव और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
TP24 न्यूज़ | जनता की आवाज, प्रशासन तक!
