दिल्ली: साकेत में पांच मंज़िला इमारत ढही,

Screenshot

दक्षिणी दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक इमारत गिर गई. अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 12 लोगों को बचाया गया है.रेस्क्यू किए गए लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुल 12 लोगों को बचा लिया गया है, इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं. ऐसा नहीं लगता कि कोई और व्यक्ति फंसा हुआ है, लेकिन तलाशी अभियान अभी भी जारी है. इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा.”

इमारत शनिवार शाम करीब 7.45 बजे गिरी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मलबे में दबे लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं और पूरे इलाक़े में धूल का घना ग़ुबार फैल गया था.

इस इमारत में कोचिंग संस्थान, कैफ़े और दफ़्तर चल रहे थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीसरी मंज़िल पर निर्माण कार्य भी चल रहा था. दिल्ली फ़ायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत में स्थानीय पुलिस और पीसीआर टीमों ने तीन लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद दमकलकर्मी और एनडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल हो गई.दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत पास बने टिन शेड कैंटीन पर जा गिरी, जहां छात्र खाना खा रहे थे. बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कई छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

अधिकारियों ने कहा कि जांच में इमारत की कंडीशन, निर्माण की अनुमति और उन संभावित लापरवाहियों की पड़ताल की जाएगी, जिनकी वजह से यह हादसा हुआ है.

  • tp24.newsjh@gmail.com

    TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

    Related Posts

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

    जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) “डिमिस्टिफाइंग रिसर्च पेपर राइटिंग: फ्रॉम कॉन्सेप्ट टू मैन्युस्क्रिप्ट” का सफलतापूर्वक समापन…

    पूरा समाचार पढ़ें

    [06/06, 3:49 pm] #Photos | Abhijeet Dipke, founder of the Cockroach Janta Party (CJP), with supporters during a protest at Jantar Mantar in New Delhi.

    CJP protest in Delhi LIVE: ‘Nationwide next’: CJP’s plan as demand for minister’s resignation gets no govt response CJP protest at Jantar Mantar in Delhi LIVE: A massive protest was…

    पूरा समाचार पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2029 में सत्ता मिली तो झारखंड में UCC लागू करने की दिशा में उठाए जाएंगे जरूरी कदम: डॉ. जी. जयाराम दास

    श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच एमओयू, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    📰 शिक्षा दिवस पर डॉ. जी. जयरामदास सम्मानित, जनसेवा में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

    🌸 Face of the Day | TP24NEWS

    जन्माष्टमी पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सोनारी चिल्ड्रेन पार्क में किया गया पौधारोपण

    MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का DC कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन, डॉ. जी. जयराम दास भी हुए शामिल