MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का DC कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन, डॉ. जी. जयराम दास भी हुए शामिल

जमशेदपुर, 27 अगस्त 2026:MMDR बिल के विरोध में गुरुवार को जमशेदपुर स्थित उपायुक्त (DC) कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयराम दास भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन को समर्थन दिया।

डॉ. जी. जयराम दास ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में JMM और कांग्रेस के साथ गठबंधन में है, लेकिन गठबंधन में रहते हुए भी झारखंड और देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी अपनी बात मजबूती से रखती रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के हित में जरूरी मुद्दों पर आवाज उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए स्पष्ट नीति के साथ नए प्रोजेक्ट लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत और सहयोग भी जरूरी है।

डॉ. जयराम दास ने कहा कि झारखंड को सिर्फ खनिज संपदा के लिए पहचान नहीं मिलनी चाहिए, बल्कि विकास, रोजगार और खेल के क्षेत्र में भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में प्रयास होना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने MMDR बिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

2029 में सत्ता मिली तो झारखंड में UCC लागू करने की दिशा में उठाए जाएंगे जरूरी कदम: डॉ. जी. जयाराम दास

जमशेदपुर। झारखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयाराम दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2029 में…

पूरा समाचार पढ़ें

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच एमओयू, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

जमशेदपुर: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर ने उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप संवर्धन, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वावलंबी ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2029 में सत्ता मिली तो झारखंड में UCC लागू करने की दिशा में उठाए जाएंगे जरूरी कदम: डॉ. जी. जयाराम दास

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच एमओयू, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

📰 शिक्षा दिवस पर डॉ. जी. जयरामदास सम्मानित, जनसेवा में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

🌸 Face of the Day | TP24NEWS

जन्माष्टमी पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सोनारी चिल्ड्रेन पार्क में किया गया पौधारोपण

MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का DC कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन, डॉ. जी. जयराम दास भी हुए शामिल