
जमशेदपुर: बिहार के बक़ीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर मंगलवार को जमशेदपुर में जोहार जनसेवक पार्टी और जनसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जयराम दास ने कहा कि बक़ीपुर की जनता ने बदलाव, सुशासन और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों और बदलाव की सोच की जीत है।
पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत से देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संदेश गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती मिलेगी तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राजनीति को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ. जयराम दास, साई प्रसाद, सीताराम राजी, विकास सिंह, आत्मा विकास, एसके मंडल, जसपाल सिंह, निशांत कुमार, महेश कुमार, जगन्नाथ शर्मा, मुन्ना दिलीप सिंह, शंकर महतो, रविंद्र ठाकुर, संजय कुमार तथा के.डी. सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशांत किशोर की जीत पर खुशी जताते हुए बक़ीपुर की जनता का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
