
जमशेदपुर: झारखंड राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ एवं संविधान दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन के नेशनल डायरेक्टर डॉ. जी. जयराम दास ने समस्त देशवासियों एवं जमशेदपुरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. जयराम दास ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना हम सभी के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का विषय है। वहीं, भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए, ताकि संविधान में दिए गए अधिकारों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
डॉ. जयराम दास ने देशवासियों से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हमें संविधान के मूल्यों का सम्मान करना चाहिए और एक मजबूत, समरस एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन (Advertisement)
[TP24NEWS]
