24.01 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना

फुलडुंगरी NH-18 से झाटीझरना तक 24.01 किमी सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश सोरेन ने रखी आधारशिला

क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। फुलडुंगरी NH-18 से भाया बुरूडीह होते हुए झाटीझरना तक लगभग 24.01 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का भूमि पूजन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो एवं घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

इस परियोजना से घाटशिला और आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। किसान अपनी उपज को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, छात्रों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कम समय लगेगा।

मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने सांसद और विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, भाजपा नेता दिनेश साहू, विजय पांडे, संजय माहाकुड, काली पोदो गोराई, काजल डॉन, गौर पात्र, जगदीश भगत समेत सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

डीएलएसए सरायकेला-खरसावां

डीएलएसए सरायकेला-खरसावां की संवेदनशील पहल, बौद्धिक रूप से अक्षम महिला और उसकी दो वर्षीय बच्ची को मिला उपचार व संरक्षण सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने मानवीय संवेदनशीलता और…

पूरा समाचार पढ़ें

कपाली फॉरेस्ट इलाके में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित फॉरेस्ट इलाके के घने जंगल से मंगलवार, 14 जुलाई को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

24.01 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना

डीएलएसए सरायकेला-खरसावां

कपाली फॉरेस्ट इलाके में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी के शशिकांत भरत ने सरकार से लगाई गुहार, इलाज, आर्थिक सहायता और मामले की सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में पहली बार उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगा स्पेस फिजिक्स, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और ICSP के बीच हुआ समझौता

जमशेदपुर के साकची में खुला POGO Chai Caffe, चाय और कॉफी प्रेमियों को मिलेगा कई फ्लेवर का स्वाद