
जमशेदपुर: झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के नेशनल डायरेक्टर एवं जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयराम दास ने समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों, शहीदों और महान क्रांतिकारियों की धरती है। राज्य की पहचान इसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक संपदा और गौरवशाली आदिवासी विरासत से जुड़ी हुई है। झारखंड राज्य के निर्माण के लिए जिन महापुरुषों और आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया और अपना अमूल्य योगदान दिया, उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. जयराम दास ने कामना की कि झारखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और राज्य के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही झारखंड को एक खुशहाल, विकसित और समृद्ध राज्य बनाया जा सकता है।
TP24 News | जमशेदपुर
