
जमशेदपुर: लगातार हो रही बारिश के बाद सोनरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर के कई इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित बस्तियों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
इसी बीच इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के नेशनल डायरेक्टर एवं जनसेना पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जयराम दास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच बिस्कुट सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। डॉ. जयराम दास ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहते हुए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाढ़ और जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में प्रभावित परिवारों की समस्याओं को समझना और उनकी मदद के लिए आगे आना जरूरी है।
डॉ. जयराम दास के दौरे और राहत सामग्री वितरण से प्रभावित परिवारों में सहयोग और राहत की उम्मीद जगी।
