मानगो कुंवर बस्ती में आजसू युवा मोर्चा का मिलन समारोह सम्पन्न, सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू का दामन

जमशेदपुर।आजसू पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत मानगो स्थित कुंवर बस्ती में रविवार को आजसू युवा मोर्चा का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने तथा झारखंड के जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू युवा मोर्चा के जिला प्रभारी मंटू शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम के दौरान निर्भय पांडेय, रोहित तिवारी, नितेश तिवारी, राहुल गुप्ता, आस्तिक कुमार, सूरज कुमार, स्वस्तिक सोनी, अंकित कुमार शर्मा, मनोहर कुमार, राजन कुमार, दीपेश पांडेय, सुमित सिंह, विश्वजीत कुमार, सरोज कुमार, निशांत कुमार, पिंटू सिंह, पवन पांडे, अमित पांडेय, शुभम गुप्ता, अमर किशोर समेत सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवसदस्यों ने पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हुए संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानगो मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्भय पांडेय ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर पांडेय, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी मंटू शुक्ला तथा विकास महतो उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवसदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजसू युवाओं को नेतृत्व देने वाली पार्टी है। संगठन से जुड़ने वाला प्रत्येक युवा झारखंड के विकास, सम्मान और जनसरोकारों की लड़ाई का सिपाही है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। बड़ी संख्या में युवाओं का आजसू से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि राज्य का युवा बेहतर झारखंड और जनहित की राजनीति के लिए आजसू पर विश्वास जता रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि आजसू केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का आंदोलन है। उन्होंने नवसदस्यों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

2029 में सत्ता मिली तो झारखंड में UCC लागू करने की दिशा में उठाए जाएंगे जरूरी कदम: डॉ. जी. जयाराम दास

जमशेदपुर। झारखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जोहार जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जी. जयाराम दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2029 में…

पूरा समाचार पढ़ें

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच एमओयू, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

जमशेदपुर: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर ने उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप संवर्धन, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वावलंबी ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2029 में सत्ता मिली तो झारखंड में UCC लागू करने की दिशा में उठाए जाएंगे जरूरी कदम: डॉ. जी. जयाराम दास

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच एमओयू, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

📰 शिक्षा दिवस पर डॉ. जी. जयरामदास सम्मानित, जनसेवा में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

🌸 Face of the Day | TP24NEWS

जन्माष्टमी पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सोनारी चिल्ड्रेन पार्क में किया गया पौधारोपण

MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस का DC कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन, डॉ. जी. जयराम दास भी हुए शामिल