मोहम्मद कैफ़ बोले- वैभव को मिले टी 20 और ओडीआई में मौका, भले किसी को भी बाहर करना पड़े

आईपीएल 2026 से भले ही राजस्थान रॉयल्स बाहर हो गई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन पर खूब तारीफ़ें बटोरी हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ की टिप्पणी सामने आई है.

मोहम्मद कैफ़ ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को टी 20 और ओडीआई में मौका मिलना चाहिए, भले टीम में से किसी को भी बाहर करना पड़े.

मोहम्मद कैफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी को जल्दी से टी 20 और ओडीआई में मौका देना चाहिए. इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि किसे बाहर करना पड़े.”

उन्होंने लिखा, “उसके (वैभव) टैलेंट पर भरोसा करो, उसे मौका दो और लंबा समय भी दो. जो वह कर सकता है, कोई और नहीं कर सकता. यह कोई जोखिम नहीं है, यह भरोसेमंद कदम है.”

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मुक़ाबले में वैभव ने 47 गेंद में 97 रन बनाए. उनकी पारी में 7 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान भी वैभव का स्ट्राइक 200 से ज़्यादा का ही रहा.हालांकि, मुक़ाबला गुजरात टाइटन्स के नाम रहा और वह 7 विकेट से जीत गई.

  • tp24.newsjh@gmail.com

    TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

    Related Posts

    🏑 भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम का कमाल, एशिया कप में जीता गोल्ड, महिला टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल पर किया कब्जा

    जापान के काकामिगाहारा में एशिया कप 2026 में भारतीय अंडर-18 की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड तो वहीं महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है. भारतीय महिला…

    पूरा समाचार पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी को लेकर अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

    बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार देर रात एक एक्स पोस्ट में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की है.अमिताभ बच्चन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सूर्यवंशी – 15 साल की…

    पूरा समाचार पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    24.01 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना

    डीएलएसए सरायकेला-खरसावां

    कपाली फॉरेस्ट इलाके में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    धमतरी के शशिकांत भरत ने सरकार से लगाई गुहार, इलाज, आर्थिक सहायता और मामले की सीबीआई जांच की मांग

    झारखंड में पहली बार उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगा स्पेस फिजिक्स, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और ICSP के बीच हुआ समझौता

    जमशेदपुर के साकची में खुला POGO Chai Caffe, चाय और कॉफी प्रेमियों को मिलेगा कई फ्लेवर का स्वाद