जमशेदपुर: 15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गौरवपूर्ण दिन पर जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम दास ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जयराम दास ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। वर्षों की गुलामी के बाद देश को आजादी दिलाने में वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन और सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हुए कहा कि भारत तभी और मजबूत बनेगा, जब सभी लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर एकजुट होकर देशहित में आगे बढ़ेंगे।

डॉ. जयराम दास ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से भारत को और मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर Human Rights Mission Members, जनसेना पार्टी एवं जोहार जनसेवक पार्टी के सदस्यों ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

tp24.newsjh@gmail.com

TP24 News Jharkhand is a digital news platform dedicated to delivering fast, accurate, and reliable news from Jharkhand, Jamshedpur, India, and around the world. We cover breaking news, politics, crime, sports, entertainment, business, and public-interest stories with a commitment to truth and transparency. Our mission is to keep readers informed with timely updates and trustworthy journalism. Website: https://tp24newsjh.com TP24 News Jharkhand – "Sach Ka Vaada, Aapke Saath Hamesha."

Related Posts

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) “डिमिस्टिफाइंग रिसर्च पेपर राइटिंग: फ्रॉम कॉन्सेप्ट टू मैन्युस्क्रिप्ट” का सफलतापूर्वक समापन…

पूरा समाचार पढ़ें

जनसमस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन पर 10 मांगों पर कार्रवाई का दावा, डॉ. जयराम दास ने प्रशासन का जताया आभार

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की जनसमस्याओं को लेकर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन एवं जनसेना पार्टी के अध्यक्ष डॉ. जयराम दास द्वारा 31 जुलाई 2024 को उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक…

पूरा समाचार पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

जनसमस्याओं को लेकर दिए ज्ञापन पर 10 मांगों पर कार्रवाई का दावा, डॉ. जयराम दास ने प्रशासन का जताया आभार

खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़, प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. जयराम दास

जमशेदपुर: 15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गौरवपूर्ण दिन पर जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम दास ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सरायकेला में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर और हाईटेक पैनल

आजसू छात्र संघ की कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से उच्चस्तरीय वार्ता, सत्र में देरी और कॉलेजों की बदहाली पर उठे सवाल